Hum To Teri Sharan Mein Aaye-हम तो तेरी शरण में आये

हम तो तेरी शरण में आये  तिरुपति बालाजी को समर्पित एक प्रसिद्ध भजन है जो भक्तों को उनकी महिमा का गुणगान करनेका मौका देता है। Hum To Teri Sharan Mein Aaye एक विनती भजन है जो भगवान तिरुपति बालाजी अपने जीवन में आयी कठिनाइयों को दूर करनेकी विनती करता है। यह भजन शक्ति प्रदान करने का कार्य करता है। इस भक्तिमाय भजन से भक्तों को भगवान के चरणों में शरण लेकर एक आंतरिक शांति एवं सुरक्षा मिलती है और सभी कठिनाईओं का सामना करने की ताकत मिलती है।
Hum To Teri Sharan Mein Aaye-हम तो तेरी शरण में आये

Hum To Teri Sharan Mein Aaye Lyrics

 हम तो तेरी शरण में आये ,श्रीबालाजी गोविंदा।

लाज बचालो आज हमारी ,व्यंकटरमणा गोविंदा। 

भक्त वत्सला गोविंदा।।टेर।।

 

दूर देश से चलकर भगवन ,तिरुपति हम आए हैं 

तेर चरणों में अर्पण करने ,प्रेम भेट हम लाए हैं 

हमको अपनी शरण में ले लो ,लक्ष्मी रमणा गोविंदा। 

लाज बचालो आज हमारी ,व्यंकट रमणा गोविंदा। 

भक्त वत्सला गोविंदा।।१।।

 

गोविंदराज के दर्शन कर के ,तिरुमलाई आए हैं 

वेद -शास्त्र की आज्ञा सुनकर ,पुष्करणी में न्हाए हैं 

वराहजी की करी रे अर्चना ,तेरे खातिर गोविंदा। 

लाज बचालो आज हमारी ,व्यंकट रमणा गोविंदा। 

भक्त वत्सला गोविंदा।।२।।

 

प्रथम आपकी नगरी में हम ,सारे दर्शन पाए हैं 

तेरे दर्शन पाने को हम ,धर्म की बारी लगाए हैं 

इस बारी के पिजरे में हम ,नाम रटे हैं गोविंदा। 

लाज बचालो आज हमारी ,व्यंकट रमणा गोविंदा। 

भक्त वत्सला गोविंदा।।३।।

 

जैसे -तैसे कर के भगवन ,तेरे सन्मुख आए हैं 

जर गुंडी ,जर गुंडी कहकर ,हम को दूर हटाए हैं 

मन की प्यास अधूरी रह गयी ,दर्शन खातिर गोविंदा। 

लाज बचालो आज हमारी ,व्यंकट रमणा गोविंदा। 

भक्त वत्सला गोविंदा।।४।।

 

प्रभुजी तुम हो जग के स्वामी ,क्या हम तुम से गिला करें 

इतनी सी है विनती हमारी ,मन में दर्शन दिया करें 

राम मंडल की इतनी हुंडी ,आज स्वीकारो गोविंदा।

लाज बचालो आज हमारी ,व्यंकट रमणा गोविंदा। 

भक्त वत्सला गोविंदा।।५।।

 

 Hum To Teri Sharan Mein Aaye Video


आपने अभी भजन "हम तो तेरी शरण में आये" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिये गये हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजन को भी देखें.

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

"SampurnAartiSangrah" पर आरती, चालीसा, स्तोत्र, भजन, कथाये, श्लोक, मंत्र एत्यादि भक्ति साहित्य से जुडी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध ।
  • कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपके अमूल्य विचार हमें इस कार्य में प्रेरना प्रदान कर सकते हैं। 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने