Shitla Mata Ki Aarti-शीतला माता की आरती


Shitla Mata Ki Aarti-शीतला माता की आरती

Shitla Mata Ki Aarti Lyrics

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता। 

आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता।।

ॐ जय शीतला माता....।।

 

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता।

ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता। 

वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।

 

 इंद्र मृदङ्ग बजावत, चंद्र वीणा हाथा।

सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


घंटा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता।

करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता।

भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता।

सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता।

कोढ़ी पावे निर्मल काया, अंध नेत्र पाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता।

ताको भजै जो नाहीं, सिर धनि पछताता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता।

उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता।

भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।


जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता।।

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।।

 

Shitla Mata Ki Aarti Video


आपने अभी "शीतला माता की आरती" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक आरती से सबंधित अन्य आरतीया निचे दि गई हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेंगी, कृपया करके इन आरतीयो को भी देखें.

आपको यह पोस्ट भी पसंद आ सकती हैं 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने