Shri Rangpuri Ranganath Bhajan-श्री रंगपुरी रंगनाथ भजन

रंगनाथ भगवान जिन्हें रंगनाथर, रंगन, अरंगनाथर, श्री रंगा और थेनारंगथन के नाम से भी जाना जाता है। रंगनाथस्वामी मंदिर दक्षिण भारत में रंगपुरी में स्थित है। भगवान विष्णु श्री रंगनाथस्वामी के रूप में यहा वास करते है। यह देवता विष्णु का विश्राम रूप है, जो नाग देवता आदिशेष, नागों के राजा के महान रुप पर लेटा हुआ है। इस रुप में भगवान रंगनाथस्वामी भक्तों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार रहते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। सभी भक्त इसके इस सुन्दर रुप को भक्ति के साथ पूजते है। Shri Rangpuri Ranganath Bhajan मुख्य रूप से भगवान विष्णु के रूप में पूजे जाने वाले श्री रंगनाथ की महिमा को गाता है। ये भजन भगवान श्री रंगनाथ को समर्पित है और उनकी भक्ति को व्यक्त करता हैं। इस भजन में भगवान की सर्वोच्चता और प्रेम की भावना का बखान किया है। इसमें भगवान के लीला और महिमा का वर्णन है, जो सभी श्रद्धालुओं को आत्म शांति और आनंद की अनुभूति करता है। 
Shri Rangpuri Ranganath Bhajan-श्री रंगपुरी रंगनाथ भजन

Shri Rangpuri Ranganath Bhajan Lyrics

चालो चालो श्री रंगपुरी श्री रंगनाथ दरबार।।टेर।।

 

उत्तर दक्षिण कावेरी की कैसी निरमल धार। 

नगर निवासी नित्य मुक्त जन ,कर रहे जै जैकार।।१।।

 

मंदिर में श्री आदि शेषजी शय्याके आकार। 

जहाँ पर शयन किये दक्षिणमुख श्रीरंगनाथ सरकार।।२।।

 

श्री भू नीलादेवी संग प्रभुके ,शोभा अपरंपार। 

जरकसखीन खाँप पोसाँका ,गले हिरोंका हार।।३।।

 

आये श्रीवैकुण्ठलोकसे सौलभ गुणको धार। 

सभी भक्त मिल दरशन कर रहे ,जीवन सुफल विचार।।४।।

 

श्रीचरणों से ले श्रीमुखकी शोभा अतिहि सुप्यार। 

भोग लगावे करे आरती हो रहे मंगला चार।।५।।

 

श्रीवैष्णवको दास गात जस जल्दी हुवो तैंयार। 

भागवतोंकी सेवा मिलेगी ,और है मुक्ति का द्वार।।६।।

 

Shri Rangpuri Ranganath Bhajan Video

 

आपने अभी भजन "श्री रंगपुरी रंगनाथ भजन" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिये गये हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजन को भी देखें.

आपको यह पोस्ट भी पसंद आ सकती हैं

"SampurnAartiSangrah" पर आरती, चालीसा, स्तोत्र, भजन, कथाये, श्लोक, मंत्र एत्यादि भक्ति साहित्य से जुडी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध ।
  • कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपके अमूल्य विचार हमें इस कार्य में प्रेरना प्रदान कर सकते हैं। 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने