Gaiye Ganpati Jagvandan-गाइये गणपति जगवंदन 

गाइये गणपति जगवंदन भगवान श्री गणेशजी को समर्पित एक प्रसिद्ध भजन है, जिसकी रचना तुलसीदासजी ने की है । Gaiye Ganpati Jagvandan भजन आदि गणेश भगवान की महिमा और पूजा-अर्चना की स्तुति करता है। यह भजन हमें गणेशजी में श्रद्धा और विश्वास दिलाता है और हमें संकटों और दुःखों से मुक्ति प्रदान करता है। इसके जरिए हम अपने जीवन में सुख, समृद्धि और मांगल्य को बुलाते है और गणेश जी से आशीर्वाद प्राप्त करते है। इस भजन में चमत्कारी संगीत और मधुर बोल है, जिससे भक्त यह भजन सुनने से मन में सुख और आंनद का अनुभव करता है। यह भजन श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय है इसे सभी गणेश भक्त नियमित रूप से गाते है। 
Gaiye Ganpati Jagvandan-गाइये गणपति जगवंदन

Gaiye Ganpati Jagvandan Lyrics

गाइये गणपति जगवंदन

(श्रीगणेशसे तुलसीदासजीकी याचना )

गाइये गणपति जगवंदन। 

शंकर सुवन भवानी नंदन।।

 

सिद्धि -सदन ,गजबदन ,विनायक। 

कृपा -सिंधु ,सुंदर ,सबलायक।।

गाइये गणपति जगवंदन। 

शंकर सुवन भवानी नंदन।।१।।

 

मोदक -प्रिय ,मुद -मंगल -दाता। 

विद्या -वारिधि बुद्धि -विधाता।।

गाइये गणपति जगवंदन। 

शंकर सुवन भवानी नंदन।।२।।

 

माँगत 'तुलसीदास 'कर जोरे। 

वसहिं राम -सिय मानस मोरे।।

 गाइये गणपति जगवंदन। 

शंकर सुवन भवानी नंदन।।३।।

 

Gaiye Ganpati Jagvandan Video

 

आपने अभी भजन "गाइये गणपति जगवंदन" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिये गये हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजन को भी देखें.

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

"SampurnAartiSangrah" पर आरती, चालीसा, स्तोत्र, भजन, कथाये, श्लोक, मंत्र एत्यादि भक्ति साहित्य से जुडी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध ।
  • कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपके अमूल्य विचार हमें इस कार्य में प्रेरना प्रदान कर सकते हैं। 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने