Ganpati Ki Seva Mangal Meva-गणपति की सेवा मंगल मेवा

गणपति की सेवा मंगल मेवा भगवान गणेशजी को समर्पित आरती है। Ganpati Ki Seva Mangal Meva आरती  में भगवान गणेशजी आराधना और स्तुति की गई है। इस आरती के शब्दों में भगवान गणेश को भक्तों द्वारा सुख समृद्धि का आशीर्वाद की मंगलकामना की गई है। यह आरती एक प्रार्थना का स्वरूप है जो भक्त गणेशजी की पूजा-अर्चना करके खुशहाली और सुख-सम्पति का आशीर्वाद मांगते है। इस आरती के पाठन से श्री गणपति जी अपने भक्तों के सभी शुभ कार्यों को बिना विग्न के सपन्न करते है, उनकी मनोकामना पूर्ण करके बुराइयों से रक्षा प्रदान करते है।
Ganpati Ki Seva Mangal Meva-गणपति की सेवा मंगल मेवा

 Ganpati Ki Seva Mangal Meva Lyrics

श्री गणपतिजीकी स्तुति 

गणपति की सेवा ,मंगल मेवा ,सेवा से सब विघ्न टरें। 

तीन लोक तैतींस देवता ,द्वार खड़े सब अरज करें।।

 

ॠद्धि सिद्धि दक्षिण बाम विराजे ,उर आनंद सो चंवर करें। 

धुप दिप और लिए आरती ,भक्त खड़े सब अरज करें।।गणपति की सेवा ......

 

गुड़ के मोदक भोग लगत है ,मूषक वाहन चढ़े सरें। 

सौम्य रूप सेवा गणपतिकी ,विघ्न रोग जो दूर करें।।गणपति की सेवा ......

 

 भादौं मास शुक्ल चतुर्थी ,दोपारां भरपूर परैं। 

लिया जन्म गणपति प्रभुजीने ,दुर्गा मन आनन्द भरें।।गणपति की सेवा ......

 

श्री शंकरको आनन्द उपज्यो ,नाम सुने सब विघ्न टरें। 

आन विधाता बैठे आसन ,इन्द्र अप्सरा नृत्य करें।।गणपति की सेवा ......

 

वेद ब्रह्मा विष्णु जाको ,विघ्न -विनाशक नाम धरें। 

एक दन्त गजवदन विनायक ,त्रिनयन रूप अनूप धरें।।गणपति की सेवा ......

 

पग खम्भासा ,उदर पुष्ट है ,देख चन्द्रमा हास्य करें। 

दे शाप श्री चन्द्रदेवको ,कला हीन तत्काल करें।।गणपति की सेवा ......

 

चौदह लोक में फिरें गणपति ,तीन भुवनमें राज्य करें। 

उठ प्रभात जब आरती गावें ,जाके सिर यश छत्र फिरें।।गणपति की सेवा ......

 

गणपतिकी पूजा पहले करने ,काम सभी निर्विघ्न सरें। 

श्री प्रताप गणपतिजीकी ,हाथ जोड़ कर स्तुति करें।।गणपति की सेवा ......


Ganpati Ki Seva Mangal Meva Video

 

आपने अभी "गणपति की सेवा मंगल मेवा" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक आरती से सबंधित अन्य आरतीया निचे दि गई हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन आरतियो को भी देखें.

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

"SampurnAartiSangrah" पर आरती, चालीसा, स्तोत्र, भजन, कथाये, श्लोक, मंत्र एत्यादि भक्ति साहित्य से जुडी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध ।
  • कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपके अमूल्य विचार हमें इस कार्य में प्रेरना प्रदान कर सकते हैं। 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने