Om Jai Shiv Omkara-ॐ जय शिव ओंकार

ॐ जय शिव ओंकारा आरती भगवान शिव की प्रशंसा और उनकी महिमा को समर्पित है। यह आरती सभी शिव भक्तों के द्वारा नियमित रुप से गाई जाती है। Om Jai Shiv Omkara आरती को श्रवण करने से मन शांति, सुख, एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। आरती के प्रथम चार पंक्तियों में ओंकारा का जिक्र होता है, जो भगवान शिव की शक्ति का प्रतिक है। इसके बाद यह आरती भगवान शिव की आराधना को समर्पित होती है और उनकी महिमा का गुणगान किया जाता है। 

यह आरती उनके रुप, गुण और महत्व का वर्णन और प्रशंसा करती है। भगवान शिव की उँगलियों में डमरु होती है, जो कीर्तन, नृत्य और जगत के उत्थान का प्रतिक है। आरती में अंशिक रुप से भगवान शिव के सभी वाहनों का वर्णन भी होता है, जैसे नंदी बैल, त्रिशूल, चंद्रार्क, वृषभ, साँप आदि। इस आरती को गाने से शिवजी आदि देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है उनकी कृपा से अनन्त सुख एवं समृद्धि आती है। इसके आलावा इसके पाठ करने से भक्तों को दुर्गुणों से छुटकारा मिलता है। 
Om Jai Shiv Omkara-ॐ जय शिव ओंकारा

Om Jai Shiv Omkara Lyrics

ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा ,

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ,

हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

 दो भुज चार चर्तुभुज दश भुज ते सोहे ,

तीनों रुप निरखता त्रिभुवन जन मोहे।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ,

चंदन मृगमद सोहे भोले शुभकारी।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

श्वेताम्बर ,पीताम्बर ,बाघम्बर अंगे ,

सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

 करमें श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता ,

सुख करता दुःख हरता जगपालन करता।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ,

प्रणवाक्षर के मध्ये यह तीनो एक।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

त्रिगुण स्वामी की आरती जो कोई नर गावे ,

कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे।।ॐ जय शिव ओंकारा ......।।

 

Om Jai Shiv Omkara Video

 

आपने अभी "ॐ जय शिव ओंकारा" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक आरती से सबंधित अन्य आरतीया निचे दि गई हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन आरतियो को भी देखें.

आपको यह पोस्ट भी पसंद आ सकती हैं

"SampurnAartiSangrah" पर आरती, चालीसा, स्तोत्र, भजन, कथाये, श्लोक, मंत्र एत्यादि भक्ति साहित्य से जुडी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध ।
  • कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपके अमूल्य विचार हमें इस कार्य में प्रेरना प्रदान कर सकते हैं। 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने