Shirdi Wale Sai Baba-शिरडी वाले साई बाबा

Shirdi Wale Sai Baba-शिरडी वाले साई बाबा

Shirdi Wale Sai Baba Lyrics

ज़माने मे कहाँ टूटी हुई तस्वीर बनती है।

तेरे दरबार मे बिगडी हुई तकदीर बनती है।


तारीफ तेरी, निकली है दिल से, आई है लब पे बन के कव्वाली।

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली।

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली।

दर पे सवाली, आया है दर पे सवाली, सवाली, शिरडी वाले साईबाबा। ....

लब पे दुआएँ, आखों मे आंसू, दिल मे उम्मीदे, पर झोली खाली

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली।

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली।


ओ मेरेसाई देवा। तेरे सब नाम लेवा। 

जुदा इनसान सारे। सभी तुझको है प्यारे।

सुने फरियाद सबकी। तुझे है याद सबकी।

बडा या कोई छोटा। नही मायुस लौटा।

अमीरो का सहारा। गरीबो का दुलारा।

तेरी रहमत का किस्सा, बंया अकबर करे क्या।

दो दिन की दुनियाँ। दुनियाँ है गुलशन।

सब फुल कांटे। तू सबका माली।

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली.... ।।१।।


खुदा की शान तुझमे। दिखे भगवान तुझमे।

तुझे सब मानते है। तेरा दर जानते है।

चले आते है दौडे। जो खुशकिस्मत है थोडे।

ये हर राही को मंजिल। ये हर कश्ती का साहिल।

जिसे सबने निकला। उसे तूने सम्भाला। ....

जिसे सबने निकला। उसे तूने सम्भाला। .... 

तू बिछडो को मिलादे। बुझे दीपक जला दे।

ये गम की राते। राते है काली।

इनको बना दे ईद और दिवाली।

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली।

दर पे सवाली, आया है दर पे सवाली - सवाली।

शिरडी वाले साईबाबा, आया है तेरे दर पे सवाली ....२।।

 

Shirdi Wale Sai Baba Video

 

*श्री साई बाबा की जय*

आपने अभी भजन "शिरडी वाले साई बाबा" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिये गये हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

आपको यह पोस्ट भी पसंद आ सकती हैं 

"SampurnAartiSangrah" पर आरती, चालीसा, स्तोत्र, भजन, कथाये, श्लोक, मंत्र एत्यादि भक्ति साहित्य से जुडी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध ।
  • कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपके अमूल्य विचार हमें इस कार्य में प्रेरना प्रदान कर सकते हैं। 

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने