Tere Charno Main Sab Kuch Arpan-तेरे चरणो में सब कुछ अर्पण

Tere Charno Main Sab Kuch Arpan-तेरे चरणो में सब कुछ अर्पण

Tere Charno Main Sab Kuch Arpan Lyrics

तेरे चरणो में सब कुछ अर्पण।

गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।

गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।टेक।।


तुमने ही सधाया ये मन है।

तुमने ही दिया विद्या धन है।

रखना मुझकों अपनी ही शरण।

गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।१। 

 

 तुम ही हो मेरे मन की ज्योती।

तुमने ही किये कंकर मोती।

तुम से ही मिले अनमोल वचन।

गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।२।।


तुम ही हो मेरे परमेश्वर।

सेवा मे रहूँ दो इतना वर।

भटके न कभी ये मेरा मन।

गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।३।।


जब जब जन्मु तेरा साथ रहे।

मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे।

सबसे पावन है तेरे चरण।

गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।४।।

****

आपने अभी भजन "तेरे चरणो में सब कुछ अर्पण" के बोल (Lyrics) इस लेख में देखे हैंइस भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिये गये हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

आपको यह पोस्ट भी पसंद आ सकती हैं  

आपको अपने भक्ति मार्ग में उपयोगी भक्ति साहित्य की जानकारी के लिए SampurnAartiSangrah के Home Page पर विजिट करते रहें। आशा है की इन भक्ति साहित्य से आपको अपने आध्यात्मिक मार्ग में सहायता मिलेंगी।आपके आगमन के लिए आपका बहुत बहुत आभार।🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

और नया पुराने